भीलवाड़ा: आकोला में सिर पर पत्थर मारकर महिला की हत्या, शव के पास मिला खून से सना पत्थर, महिला के हाथ पर गुदा है मुकेश संग रतनी
सदर थाना क्षेत्र के आकोला में स्थित कोठारी नदी के पास चरागाह भूमि में सोमवार को एक अज्ञात महिला की सिर पर पत्थर मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की हत्या का तरीका और वारदात का समय दिनदहाड़े होने के कारण ग्रामीण भयभीत हैं।