भीलवाड़ा: नशे के खिलाफ 'सांसों की कीमत', भारत विकास परिषद ने की शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन
भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानंद शाखा ने नशा मुक्ति अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। शाखा द्वारा एक निजी होटल में निर्मित शॉर्ट फिल्म 'सांसों की कीमत' का आज भव्य प्रदर्शन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे की लत के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।