भीलवाड़ा: बनेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते अधेड़ को फोन कर होटल पर बुलाया, फिर लात-घूंसों से मारपीट कर पत्थरों से किया हमला
बनेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते एक अधेड को होटल पर बातचीत करने के लिए बुलाकर ना केवल उसके साथ लात और घूंसो से मारपीट करी,बल्कि उसके ऊपर पत्थरों से हमला भी कर दिया।हमले में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है