भीलवाड़ा: अशोक गहलोत ने कहा- मेरा पंडित भजनलाल से कोई विरोध नहीं, ना सरकार से, राजस्थान में पनप रहा माफिया राज और करप्शन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना हैं- मेरा पंडित भजनलाल से कोई विरोध नहीं है, ना सरकार से कोई विरोध है। मेरी आम जनता के साथ सहानुभूति है। सरकार को जनता की सुध लेनी चाहिए। सरकार को जनता के काम को टॉप प्रायोरिटी पर लेना चाहिए।गहलोत रविवार देर रात अपने 2 दिन के दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से वार्ता की