औराई: मधुबन बेसी भरथूआ गांव के 27 परिवारों को सरकारी जमीन खाली करने का नोटिस, अधिकारियों से शिकायत
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र के मधुबन बेसी भरथूआ गांव में अतिक्रमण हटाने की नोटिस मिलने के बाद 27 परिवारों में भारी आक्रोश है। इस मामले को लेकर इक प्रतिनिधि ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे में एसडीओ कार्यालय में शिकायत किया है। इससे पूर्व बुधवार को दर्जनों लोगो ने अंचलाधिकारी कार्यालय पहुंच अतिक्रमण हटाने का विरोध किया था।