पोलायकलां: पोलायकलां की देवांशी पालीवाल बनीं “मिस देहली”, अब मिस इंडिया में करेंगी दिल्ली का प्रतिनिधित्व
छोटे से नगर पोलायकलां की प्रतिभाशाली बेटी देवांशी पालीवाल ने “मिस देहली” का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे नगर और जिले का नाम रोशन कर दिया है। शनिवार दोपहर 2 बजे जानकारी के अनुसार इस उपलब्धि से क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। जैसे ही यह खबर नगर में फैली, परिजनों, मित्रों और नागरिकों द्वारा बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।