बयाना: जमीनी विवाद में युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार, युवक को लगी गोली
बयाना के गढ़ी बाजना थाना पुलिस ने तरसूमा गांव में चार दिन पहले हुई फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर गोली चलाने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरसूमा निवासी हेमसिंह (64) और रनवीर (53) के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के तामोटी गांव में रह रहे थे।