फिरोजाबाद में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दिन में 600 से ज्यादा चालान, ओवरस्पीड वाले उड़े
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान में यातायात नियम तोड़ने वालों पर जमकर कार्रवाई हुई -
- मानक से अधिक सवारी बैठाकर चला रहे 43 ई-रिक्शा का चालान, 02 ऑटो सीज
- स्पीड मीटर से जांच में 153 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान
- 465 अन्य वाहनों का यातायात नियम उल्लंघन में चालान
- 13 स्लीपर प्राइवेट बसों की चेकिंग, 02 का चालान, मीट एंड ग्रीटिंग अभियान
- स्टंट और स्पीड बाइक चेकिंग में 31 बाइकों का चालान
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित क्षमता में सवारी बैठाएं, वाहन निर्धारित स्थान पर खड़ा करें, नाबालिग बच्चों को वाहन न दें और यातायात नियमों का पालन करें।
#Firozabad #TrafficPolice #Challan #FirozabadPolice #RoadSafety
Firozabad, Firozabad | Oct 22, 2026