सहाड़ा: गंगापुर में सड़कों पर कचरा, विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं, अधिकारियों से समाधान की मांग
गंगापुर। शहर में लगातार बिगड़ती सफाई व्यवस्था, सड़कों पर फैले कचरे और जाम नालियों से परेशान व्यापारियों व आमजन का गुस्सा गुरुवार को खुलकर सामने आ गया। संयुक्त व्यापार संघ गंगापुर के आह्वान पर शहर के अधिकांश बाजार पूरी तरह बंद रहे और व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।