बांसवाड़ा: कृषि पर्यवेक्षकों की हड़ताल जारी, ऑनलाइन कार्य किया बंद, आंदोलन हुआ तेज
जिले के कृषि पर्यवेक्षकों की हड़ताल जारी है एवं आंदोलन और तेज हो गया है। उनकी 11 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल की जारी हे। बुधवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार सभी कृषि पर्यवेक्षकों को वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक एवं पदोन्नति सहायक कृषि अधिकारियों ने अपना विभागीय ऑनलाइन कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। संगठन जिलाध्यक्ष राजेश परमार ने उक्त जानकारी दी।