ऊंचाहार: रोहनियां गाँव में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो बकरियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के रोहनियां गाँव में बुधवार की सुबह,कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो बकरियों की मौत हो गई, जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हुई है।बीते दो दिनों से हो रही बरसात की वजह से गाँव निवासी महेश गौतम द्वारा मवेशियों के लिए बनाये गये आश्रय स्थल की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई।ग्राम प्रधान पप्पू यादव ने लेखपाल व पशु चिकित्सक को सूचना दी है।