जमुई: बरहट थाना क्षेत्र के कारमेग जंगल से 10 सालों से फरार हार्डकोर नक्सली फागू नैया को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Nov 18, 2024 सुरक्षा बलों ने बरहट थाना क्षेत्र के कारमेग जंगल से बीते 10 सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली कमांडर फागू नैया को एसटीएफ व मुंगेर पुलिस की टीम ने जमुई जिले के बरहट थाना अंतर्गत कारमेग जंगल से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली पर जमुई, मुंगेर, लखीसराय जिले में दर्जनों से अधिक मामले दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहा था।