डुमरांव: डीके कॉलेज डुमरांव में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव पर संगोष्ठी, संतुलित जीवनशैली पर हुआ संवाद
Dumraon, Buxar | May 8, 2026 बिहार सरकार के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई डीके कॉलेज, डुमरांव के मनोविज्ञान विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव जैसे समसामयिक विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी शुक्रवार की दोपहर 12 बजे आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में बढ़ते मानसिक तनाव, अवसाद और प्रतिस्पर्धात्मक दबाव के प्रति जागरूकता फैलाना था।