लोहरदगा: लोहरदगा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली, 1 फरार
लोहरदगा पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात, अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार लोहरदगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी के कारण जिले में होने वाली एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।