भुलवाना में गणपति विसर्जन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी, DUSU चुनाव नतीजों पर कहा - देश के कोने-कोने के छात्रों (Gen-Z) ने पीएम मोदी के नेतृत्व में जताया विश्वास
.
.
शहीद सम्मान सेवा समिति के तत्वावधान में गणपति बप्पा विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। गांव के बड़े मंदिर पर भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई और गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर उत्कर्ष चौधरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से आए छात्रों (Gen-Z) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताकर विद्यार्थी परिषद के पैनल को जबरदस्त जीत दिलाई है।
#HaryanaVoicePalwal #PalwalNews #GanpatiVisarjan #Bhulwana #duelection
Palwal, Palwal | Sep 23, 2026