अशोक नगर: सिलावन गांव में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने युवक को पत्थर और लाठियों से पीटा, युवक अस्पताल में भर्ती
जिले के सिलावन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने एक युवक पर पत्थर एवं लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सिलावन गांव निवासी वीरभान पुत्र गंगाराम अहिरवार उम्र 30 वर्ष पर गांव के ही खुमान सिंह, इंद्रभान,जगदीश, लटूरी बाई ने शनिवार को शाम 7:00 बजे पत्थर एवं लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया।