पंचकूला: जिला में कुल 4,33,369 वोटर, इनमें 227053 पुरूष, 206290 महिला और 26 वोटर थर्ड जेंडर शामिल - जिला निर्वाचन अधिकारी
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिला की दोनों विधानसभाओं की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अब जिला की दोनों विधानसभाओं में कुल 4,33,369 वोटर हैं, इनमें 2,27,053 पुरूष वोटर, 2,06,290 महिला वोटर और 26 वोटर थर्ड जेंडर शामिल हैं।डा. यश गर्ग ने बताया कि कालका विधानसभा में 2,00,297 वोटर शामिल है।