पंचकूला: पारवाला गांव में चिकन कॉर्नर से ₹9500 की हुई लूट, पुलिस जांच में जुटी; सीसीटीवी वीडियो आया सामने
गांव पारवाला में चिकन कॉर्नर की दुकान पर एक बाइक सवार व्यक्ति 9500 रुपये लूटकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार जयंतीपुर निवासी सलमान खान ने पुलिस को बताया कि उसकी पारवाला में चिकन कॉर्नर की दुकान है। 29 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे जब वह दुकान पर पैसे गिन रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने दुकान पर आकर 2 किलो मच्छी मांगी और पैसे लूट कर फरार हो गया।