पंचकूला: गांव मंडलाए और पुलेवाला में शिक्षा, खेल कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालबच्चों को पंचायत द्वारा किया गया सम्मानित
शुक्रवार को इंजीनियर रविंद्र चौधरी प्यारेवाला चेयरमैन माउंट व्यू स्कूल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत मंडलाए और पुलेवाला द्वारा माउंटेन व्यू स्कूल जोकि श्री स्वामी राम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित है, के बच्चों को ब्लॉक एवं जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ग्राम पंचायत और ग्रामवासियों द्वारा सम्मानित किया गया।