लालगंज: मिश्राइनपुर गांव में बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी आग, दो किसानों की गेहूं की फसल जलकर हुई राख
क्षेत्र के मिश्राइनपुर गांव में रविवार शाम 6 बजे बिजली लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से खेतों में भीषण आग लग गई, जिससे दो किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र रामपाल की लगभग दो बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। वहीं पड़ोसी बुजलाल पुत्र कमासिद्दीन की करीब 15 बिस्वा गेहूं की फसल भ