दतिया नगर: रजिस्ट्री के बाद भी ज़मीन नहीं मिली, महिला ने धोखाधड़ी को लेकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई
शहर की तिगेलिया निवासी महिला आशा गुप्ता ने आज मंगलवार 12 बजे पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल को जनसुनवाई में आवेदन देकर शिकायत की है जिसमें आरोप लगाया है कि वर्ष 2011 में खरीदे गए प्लॉट के मामले में उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने श्रीमती रामकुमारी पुत्री जालिम सिंह एवं पत्नी रामसेवक पाल तथा गीता पत्नी सुनील कुमार गोयल पर विक्रय पत्र निष्पादित कराने के बाद