चान्दन: नवाडीह गांव में पारिवारिक विवाद के चलते जेठ-जेठानी ने महिला के साथ की मारपीट
Chanan, Banka | May 19, 2026 नवाडीह गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पारिवारिक विवाद में जेठ- जेठानी सहित उसके दो पुत्रों ने रूपा कुमारी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर पीड़िता ने थाने में जेठ- जेठानी सहित अन्य के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है।