जनजातीय क्षेत्र पांगी की सब तहसील साच के अंतर्गत गांव साच, घिसल, कुमार, शूण, हिलोर, घनाला और चस्क में प्रशासनिक टीम ने दौरा कर दुर्घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान तहसीलदार पांगी संदीप कुमार, नायब तहसीलदार सीता राम, नाजिर हुसैन सहित अन्य राजस्व कर्मचारियों ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की तथा उन्हें हरसंभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया।
प्रशासनिक टीम ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
Chamba, Chamba | Jul 25, 2026