निम्बाहेड़ा: चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में आज श्री कल्लाजी का 483वां जन्मोत्सव, 7 तरह की सुगंध से सजेगा दरबार, छप्पन भोग
बुधवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर जन्मोत्सव के तहत मंगला आरती के बाद 11 द्रव्यों से महा रुद्राभिषेक और मनभावन श्रृंगार होगा। सवा क्विंटल सतरंगी फूलों से दरबार सजेगा और 7 प्रकार की सुगंधित गूगल से परिसर महकेगा। हजारों कल्याण भक्त पदयात्रा कर पहुंचेंगे। आसपास के 150 विद्यालयों में भी जन्मोत्सव मनाया जाएगा। गौ सेवा, पक्षिय