मुगलसराय: मुगलसराय में सरकारी जमीन पर बने मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने की कार्रवाई शुरू
मुगलसराय में लगभग 50 वर्ष पुरानी एक मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने की कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई। बताया जा रहा है कि मस्जिद का कुछ हिस्सा (पीडब्ल्यूडी) तथा कुछ हिस्सा रेलवे की भूमि पर बना हुआ है। प्रशासन के निर्देश के बाद स्थानीय लोग स्वयं अवैध निर्माण हटाने में जुट गए। इस दौरान लोग मस्जिद के गुंबद पर चढ़कर तोड़फोड़ करते देखे गए।