बरवाला: बरवाला और बतौड में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया
सोमवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार गांव बरवाला व बतौड में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर दोनों गांवों में उपस्थित पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड, समाजसेवी हेम सिंह राणा, पंच कैप्टन सतपाल राणा, एडवोकेट मनीष कुमार, राम कुमार, प्रेमचंद, कृष्ण पाल ठेकेदार, जसविंदर सिंह, बल्लू बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।