बरवाला: गढ़ी कोटाहा गांव में हरियाणा के मुख्यमंत्री का रुका काफिला, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
शनिवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री का काफिला रायपुर रानी से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव गढ़ी कोटाहा में रुका। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों के द्वारा मुख्यमंत्री को हनुमान जी की मूर्ति भी भेंट की गई। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण मौका पर मौजूद रहे।