बरवाला: भूरेवाला के SRM कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
शनिवार को दोपहर 2 बजे के करीब मिली जानकारी अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भूरेवाला में स्थित SRM में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जनसभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ।