बरवाला: मोरनी के चूहाडपुर में घर में लगी आग, दो दिन पहले हुई थी शादी, दोनों बहू का सामान जलकर राख
सोमवार को सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार मोरनी के भोज राजपुर के गांव चूहाडपुर में एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार आग लगने के कारण घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। जिस घर में आग लगी है वो नारात राम का बताया जा रहा है। जिस घर में आग लगी है उसे घर में दो दिन पहले दो युवकों की शादी हुई थी।