डुंडा: नालूपानी के पास चट्टानी पहाड़ी टूटने से गंगोत्री हाईवे बंद, बीआरओ की मशीनें हाईवे खोलने में जुटी
गुरुवार शाम 4 बजे नालूपानी के पास चट्टानी पहाड़ी टूटने से गंगोत्री हाईवे अवरुद हो गया है। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों लंबा जाम लग गया। वहां पर फंसे लोग घंटों हाईवे खुलने की राह दिखते रहे। सूचना पर पहुंंची बीआरओ की मशीने पहाड़ी से आए मलबे को हटाने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक गंगोत्री हाईवे नहीं खुल सका था।