डुंडा: गंगोत्री हाइवे नालूपानी के पास बंद, तारें टूटने से 12 घंटे नेटवर्क कनेक्टिविटी भी रही बाधित
गंगोत्री नेशनल हाईवे बीती रात हुई बारिश से नालूपानी के पास बंद हो गया था, जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। हाइवे पर मलबा और बोल्डर आने से नेटवर्क फाइबर केबल भी कट गई थी जिसके चलते जिला मुख्यालय में 12 घंटे नेटवर्क कनेक्टविटी भी बाधित रही। नेटवर्क कनेक्टविटी को रिस्टोर किया जा चुका है तो वही मार्ग खोलने का कार्य जारी है।