डुंडा: जनपद में स्वतंत्रता दिवस सादगी और देशभक्ति के साथ मनाया गया, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया ध्वजारोहण
शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान डीएम प्रशांत आर्य और एडीएम मुक्ता मिश्र भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की धुन पर सभी ने खड़े होकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया। गंगोत्री विधायक चौहान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।