डुंडा: प्रभावित क्षेत्र में रसद और राजमर्रा की वस्तुएं मातली व चिन्यालीसौड़ से हर्षिल तक हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही हैं
शनिवार शाम 4 बजे डीएम प्रशांत आर्य ने चिन्यालीसौड़ पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायला लिया। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र में भेजे जा रहे समान को व्यवस्थित रखने, स्टोर में पर्याप्त भंडार करने और उसका उचित तरीके से प्रबंधन करने के निर्देश दिए। धराली और हर्षिल आस-पास के गांवों में जिला प्रशासन की टीमें घर–घर जाकर खाद्यान्न सामग्री का वितरण कर रही है।