नबीनगर: बसन बिगहा के समीप सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, हादसे का खतरा बढ़ा
नवीनगर-अम्बा मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। बसन बीघा के समीप सड़क के कई हिस्से टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। पिछले दिनों से हो रही बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक, साइकिल और छोटे वाहन चालक अचानक गड्ढों में ग