भीलवाड़ा: नो एंट्री की अवहेलना से टूटा विद्युत पोल, AVVNL टीम ने समय पर सुधारकर बिजली आपूर्ति को बहाल किया
भीलवाड़ा। शहर के आरसी व्यास कॉलोनी के 4 नंबर सेक्टर में नो एंट्री नियम की अवहेलना के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। क्षेत्र में भारी वाहन के प्रवेश के चलते विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया, जिससे कम्युनिटी हॉल फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी और आसपास के क्षेत्र में अंधेरा छा गया था, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना दी।