चरपोखरी: मैट्रिक टॉपर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, चरपोखरी में रागिनी कुमारी को मिली साइकिल
प्रखंड क्षेत्र में मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन रविवार की शाम 5:00 के करीब किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद सदस्या आरती देवी एवं पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि निर्मल यादव उपस्थित रहे।