चास: चिरा चास में बोकारो कलाकार संघ की बैठक आयोजित
Chas, Bokaro | Nov 2, 2025 बोकारो कलाकार संघ की एक जरूरी बैठक चीरा चास आशियाना फेज 4 में हुई। संघ के अध्यक्ष जगदीश बाबला की अध्यक्षता व महासचिव मनबोध मिश्रा के संचालन में आयोजित इस बैठक में बोकारो कलाकार संघ के कार्यकारिणी समिति एवं प्रतिनिधिमंडल के सभी अधिकारीगण सहित संघ से जुड़े सभी कलाकार और कार्यक्रम ऑर्गेनाइजर उपस्थित हुए। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।