चास: नई दिल्ली से बोकारो की लापता नाबालिग बरामद, पुलिस की सक्रियता से परिवार को मिली राहत
Chas, Bokaro | Nov 2, 2025 16 अगस्त 2025 बोकारो जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने नई दिल्ली के पालमपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। घटना के संबंध में आवेदक विजय कुमार पाण्डेय, पिता स्व. जयदेव पाण्डेय, निवासी ग्राम माहेश्वरी, थाना चकाई, जिला जमुई (वर्तमान पता एलएच मोड़, सोनाटांड़, बोकारो) द्वारा बीएस सिटी थाना में लिखित आवेदन दिया गया था।