चास: बोकारो पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध शराब निर्माण गिरोह का पर्दाफाश किया, 11 धंधेबाज गिरफ्तार
Chas, Bokaro | Nov 2, 2025 बोकारो जिले में झारखंड एटीएस, बिहार मद्य निषेध इकाई और चिरा चास थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय अवैध शराब निर्माण गिरोह का पर्दाफाश किया है। चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने चिरा चास थाना परिसर में जानकारी दी कि इस अभियान में 11 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।