गोहरगंज: दाहोद में अवैध उत्खनन: ग्रामीणों ने रोके डंपर-पोकलेन, बिना अनुमति मिट्टी निकाल रहे थे, SDM ने भेजी जांच टीम
मंडीदीप के निकट ग्राम पंचायत दाहोद में एक सार्वजनिक तालाब से अवैध रूप से मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण तालाब पर पहुंचे और मौके पर खुदाई कर रहे डम्फर तथा पोकलेन को रोक दिया। ड्राइवरों के पास उत्खनन की कोई अनुमति नहीं थी और डम्फर पर नंबर प्लेट भी नहीं थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम को फोन पर की।