उदयपुर जिले के दरोली मे मंगलवार रात्रि 10 बजे बाल विवाह रोकथाम विशाल जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मशाल यात्रा जन-जागरूकता का प्रतीक बनी। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आह्वान पर चल रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के समर्थन मे गायत्री सेवा संस्थान व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान मे कार्यक्रम हुआ।