शिवपुरी नगर: दो साल से फरार चल रहा स्थायी वारंटी लल्लू गुर्जर गिरफ्तार
शिवपुरी पुलिस को फरार आरोपियों की तलाश अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना देहात पुलिस ने करीब दो साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी लल्लू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लल्लू गुर्जर जवाहर कॉलोनी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी लल्लू गुर्जर,