कुरई: खबासा बफर में दिखा तेंदुओं का परिवार, शावकों संग सड़क पार करती मादा का वीडियो वायरल
Kurai, Seoni | May 1, 2026 सिवनी के खबासा बफर में मॉर्निंग सफारी के दौरान मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ सड़क पार करती दिखी। शुक्रवार को बताया गया कि पर्यटकों ने इस दुर्लभ नजारे को कैमरे में कैद किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और इस वीडियो को पसंद भी किया जा रहा है।