जबलपुर: रांझी पुलिस की मनचलों पर कार्रवाई: स्कूल-कॉलेज के पास चेकिंग में नाबालिग से चाइना चाकू बरामद, कई को उठक-बैठक लगवाई
रांझी थाना पुलिस ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार स्कूल-कॉलेजों के छुट्टी के समय मनचलों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने स्कूल-कॉलेज के पास चेकिंग लगाई थी। इसी दौरान 3 लड़के गाड़ी से निकले जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर उन्हें पकड़ा। तलाशी में एक के पास से चाइना चाकू बरामद हुआ