पुरनिया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ और अवैध देसी शराब जब्त की गई। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा और मंझारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह पुरनिया गांव में छापेमारी की।इस दौरान देसी अवैध शराब निर्माण स्थल से 2 हजार किलो जावा महुआ और 90 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई।