छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए नैनो उर्वरक किसानों के लिए एक प्रभावी विकल्प बनकर उभर रहे हैं। नैनो उर्वरकों के उपयोग से फसलों को संतुलित पोषण मिलता है, यह तकनीक न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि को भी प्रोत्साहित कर रही है। समृद्ध किसान और सशक्त कृषि की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।