श्योपुर: मेडिकल दुकान संचालको ने नहीं दिया नोटिस का जवाब, दो दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार एवं सीएमएचओ दिलिप सिकरवार के मार्गदर्शन में मेडिकल स्टोर्स का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें कमी पाई जाने पर दो मेडिकल संचालको को नोटिस जारी किये गये थे, जिनके द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने की स्थिति में गुरूवार को शाम 5 बजे लाइसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की गई।