श्योपुर: खेत की मेड़ काटने की बात पर मारपीट, मानपुर थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीडा वाला खेत पर बुधवार की शाम 6 बजे एक युवक से तीन आरोपियों ने मिलकर खेत की मेड काटने की बात को लेकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में गुरूवार को सुबह 10 बजे केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी गुरूवार को शाम 6 बजे दी है।