श्योपुर: कंडेल बाजार में पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंडेल बाजार में एक युवक से पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की रात्रि 9 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ बुधवार की रात्रि 12 बजे केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज गुरूवार को शाम 6 बजे दी है।