श्योपुर: सोई कलां में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम सोईकलां में गुरूवार को दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक शिक्षा विभाग एवं आपदा प्रबंधन संस्थान, भोपाल के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए आपदा सुरक्षा एवं मौसमी बीमारियों से बचाव पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।